संजय मिश्रा जी के नेतृत्व में बैठक हुई
लघु उद्योग भारती रसमड़ा इकाई की मासिक बैठक आज 18 जुलाई को नवोदय इंडस्ट्रीज रसमड़ा माननीय श्री युवराज तिवारी जी की इकाई में रखी गई थी।
आज की बैठक में अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा जी ने आगामी सितंबर माह में आयोजित किए जाने वाले ट्रेड फेयर से संबंधित जानकारी सभी माननीय सदस्यों को दी एवं ट्रेड फेयर में रसमड़ा इकाई को दी गई जिम्मेदारियां पर विस्तृत चर्चा की गई।
आज की बैठक का विशेष आकर्षण दो नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई। आज की बैठक में श्री सौरभ कोराने जी जो कि सोलर पैनल बनाने का कार्य करते हैं उन्हें वरिष्ठ सदस्य एवं उपाध्यक्ष श्री रमेश भाई जांगड़ा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। वरिष्ठतम सदस्य श्री सी. पी. कुशवाहा जी ने नए सदस्य कुशवाहा जी को सदस्यता दिलाई। माननीय कुशवाहा जी कोक-कोल बनाने का काम करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में माननीय सचिव श्री ओम प्रकाश रजक जी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। श्री ओम प्रकाश रजक जी ने भाई युवराज तिवारी को आज के कार्यक्रम में अल्पाहार के लिए धन्यवाद दिया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री श्री रमेश भाई जांगड़ा, सचिव श्री ओम प्रकाश रजक, मथारू इंडस्ट्रीज के विक्की माथारू, श्री विकास चंद्रा, श्री आर रुपेश, श्री सी पी कुशवाहा जी, श्री कुलदीप शर्मा जी, श्री सौरभ कोराने, श्री कृष्णा सिंह, श्री विनोद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
